धर्म-कर्म

kartik Purnima 2024: जानिए कब है कार्तिक पूर्णिमा, इस दिन क्या करना होगा लाभकारी


Diksha Sharma

4 November 2024

kartik Purnima deepdan: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना है। इस दिन स्नान,दान, पूजा, व्रत और दीपदान का खास महत्व है। इसलिए इस पवित्र दिन में कुछ काम करने से बचना चाहिए।

सनातन शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन श्रीहरि और मां लक्ष्मी के संग चंद्र देव की पूजा-अर्चना करने का भी विधान है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अगर आपके द्वार पर कोई आए तो खाली हाथ न लौटाएं साथ ही इस  दिन गरीब, जरूरतमंद, असहाय और बुजुर्गो से कटु वचन न बोलें।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी का भी अपमान करने से बचें ऐसा करने से देवी-देवता नाराज होते हैं।

इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

 कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का विशेष महत्व है, लेकिन इस दिन चांदी के बर्तन या दूध जैसी चीजों का दान भूलकर भी न करें। इससे चंद्र दोष लगता है।

 कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर का कोई भी कमरे में अंधेरा न रहे ऐसा करने से मां लक्ष्मी द्वार से ही लौट जाती हैं।