धर्म-कर्म

गंगाजल: गंगा का पवित्र जल घर लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता आती है। इसे धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है।


Sachin Kumar

19 December 2024

भस्म या भभूति: महाकुंभ से प्राप्त भस्म या भभूति को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे घर में रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

पवित्र रुद्राक्ष: महाकुंभ में रुद्राक्ष प्राप्त करना शुभ होता है। इसे भगवान शिव का आशीर्वाद माना जाता है और यह मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।

तीर्थराज प्रयाग की मिट्टी या रेत: संगम की मिट्टी को पवित्र माना जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि और रक्षा होती है।

तुलसी की माला: तुलसी की माला का धार्मिक महत्व है। इसे ध्यान और पूजा में उपयोग किया जाता है, और यह आत्मिक शांति प्रदान करती है।