धर्म-कर्म

New Year 2025 Vastu Tips: नए साल पर करें ये 5 काम, घर की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत


Sachin Kumar

26 December 2024

New Year 2025 Vastu Tips: नए साल शुभ अवसर पर घर में धन समृद्धि और प्रगति के लिए कुछ अच्छे कार्यों और आदतों को अपनाना लाभदाय हो सकता है। यहां ज्योतिषाचार्य अनीश व्यास के अनुसार 6 जरूरी कार्य बताए गए हैं। जिन्हें आप नए साल 2025 की शुरुआत पर करेंगे, तो साल भर धन की कमी नहीं होगी।

गणेश जी की पूजा: गणेश जी को धन, समृद्धि और बौद्धिकता के देवता माना जाता है। नए साल की शुरुआत में उनका पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति होती है। विशेष रूप से 1 जनवरी को उनका पूजन करें।

बांस का पौधा: पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए इसे नए साल के शुभ दिन पर अपने घर लगाएं। क्योंकि इससे घर में धन-संपदा का आगमन होता है।

दूसरों को दान करें: साल की शुरुआत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देना, चाहे वह पैसा हो, वस्त्र हो या भोजन, यह कार्य आपके पास आय और समृद्धि को आकर्षित करता है।

ब्राह्मणों को भोजन: साल 2025 के शुभ अवसर पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे पितरों की बिगड़ी चाल बनती है। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे घर में सुख-शांति का आती है।

कुबेर भगवान की पूजा: न्यू ईयर के दिन कुबेर भगवान की पूजा करना बेहद शुभ माना जाएगा। अगर कुबेर भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न होते हैं तो साल भर घर में धन की कमी नहीं होगी।

घर में तुलसी का पौधा लगाएं: नए साल के शुभ अवसर पर घर में तुलसी का पौधा लगाएं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है साथ ही माता लक्ष्मी इस पवित्र पौधे में वास करती हैं।