देश में कई ऐसे मंदिर हैं। जिनके प्रति भक्तों की अटूट आस्था है। भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर यहां दान करते हैं। दान के कारण यह मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। आइए जानते हैं उन मंदिरों के बारे में जहां हर साल करोड़ों रुपये का चढ़ावा आता है।
जगन्नाथ मंदिर (पुरी, ओडिशा)भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर अपनी रथयात्रा और चढ़ावे के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ भी करोड़ों का चढ़ावा हर साल आता है।
तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश)यह देश का सबसे धनी मंदिर है। यहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु बाला जी के दर्शन करने आते हैं और सोना, चांदी, नकद दान करते हैं। मंदिर की वार्षिक आय हजारों करोड़ रुपये में है।
वैष्णो देवी मंदिर (कटरा, जम्मू-कश्मीर)माता वैष्णो देवी के मंदिर में प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है।
श्री सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई, महाराष्ट्र)यह गणेश भगवान का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां भक्त पैसे और सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं। मंदिर की सालाना आय करोड़ों रुपये में होती है।
सोमनाथ मंदिर (गुजरात)सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में चढ़ावे के रूप में नकद, आभूषण, और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती हैं।
स्वर्ण मंदिर (अमृतसर, पंजाब)गोल्डन टेम्पल के नाम से प्रसिद्ध यह गुरुद्वारा सिख समुदाय का पवित्र स्थान है। यहां भारी मात्रा में नकद और सोने का दान किया जाता है।