Shaniwar ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शिनदेव को अत्यंत प्रिय है। इस दिन कुछ कार्यों से बचना चाहिए। क्योंकि यह भगावन शनि देव को नाराज कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच काम जिन्हें शनिवार को नहीं करना चाहिए।
झूठ बोलने या धोखा देने से बचें: शनिवार के दिन ईमानदारी और सच्चाई का पालन करें। झूठ बोलने या किसी को धोखा देने से शनि देव नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
लोहा या काले रंग की चीज़ों का दान न करें: शनिवार को काले रंग की वस्तुएं (जैसे कपड़े, जूते) या लोहे का दान करना अशुभ माना जाता है। इससे शनि की अशुभ दृष्टि आपके जीवन पर पड़ सकती है।
गरीब और जरूरतमंदों का अपमान न करें: शनि देव गरीबों, श्रमिकों और जरूरतमंदों के संरक्षक माने जाते हैं। इनका अपमान करने से शनि देव नाराज हो सकते हैं, जिससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है
गुस्से से बचें: शनिवार को गुस्सा करना और नकारात्मक सोच रखना अशुभ माना जाता है। शांत और सकारात्मक रहने का प्रयास करें, ताकि शनि देव की कृपा बनी रहे।
तेल न खरीदें: शनिवार को तेल खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आर्थिक हानि का कारण बन सकता है। इसके बजाय, शनि देव को तेल का दान करना शुभ माना जाता है।