मूलांक- एक (1, 10, 19, 28 को जन्मे बच्चे)ये बच्चे स्वाभाविक रूप से नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं। इनका आत्मविश्वास मजबूत होता है और नई चीजें जल्दी सीखते हैं। किसी भी विषय में लक्ष्य बनाकर मेहनत करते हैं।
मूलांक- दो (2, 11, 20, 29 को जन्मे बच्चे)2 मूलांक में जन्मे बच्चे संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं। किसी भी चीज का गहनता से अध्ययन करते हैं और रचनात्मक कार्यों में निपुण होते हैं।
मूलांक- चार (4, 13, 22, 31 को जन्मे बच्चे)इस मूलांक के बच्चे मेहनती और व्यावहारिक होते हैं। कठिन विषयों में भी निरंतर अभ्यास करते हैं और धैर्यपूर्वक सीखते हैं।
मूलांक- पांच (5, 14, 23 को जन्मे बच्चे)ये बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। पढ़ाई में तेज होने के साथ-साथ किसी भी विषय में जल्दी पकड़ बना लेते हैं। इनमें किसी भी विषय पर तर्क करने की क्षमता अन्य मूलांक के बच्चों से अधिक होती है।
मूलांक- सात (7, 16, 25 को जन्मे बच्चे)इस मूलांक में जन्में बच्चों की सोचने क्षमता बहुत गहरी होती है। इनकी रहस्यमय विषयों और विज्ञान में विशेष रुचि होती है। विश्लेषणात्मक सोच में माहिर होते हैं।