Somvati Amavasya: 30 दिसंबर 2024 को पौष अमावस्या यानि सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। क्योंकि यह हिंदू पंचांग के अनुसार साल के आखिरी सोमवार को पड़ेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन कुछ उपायों को करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है।
काली चीटियां चुगाएं: अमावस्या की शुभ तिथि पर पितृ दोष को दूर करने के लिए घर के बड़े सदस्य को आटे में शक्कर मिलाकर चीटियां चुगानी चाहिए।
पीपल के पेड़ की पूजा करें: अमावस्या के दिन सुबह स्नान कर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही "ॐ नमः भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।
काले तिल का दान करें: काले तिल का दान अमावस्या पर बेहद शुभ माना जाता है। इसे गरीबों को दान करें। इससे पितृ दोष शांत होता है और घर में धन और समृद्धि आती है।
गाय को चारा खिलाएं: इस शुभ दिन पर देसी गाय को चारा खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। क्योंकि गाय में माता लक्ष्मी जी का वास होता है। गाय को भोजन करने वाले जातक को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
घी का दीपक जलाएं: घर की आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए जातक को पूजा स्थल पर हर दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। क्यों कि मान्यता है कि ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
शिवलिंग पर जल अर्पित करें: अमावस्या के दिन शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।