धर्म-कर्म

vastu tips sun: सूर्यास्त के बाद इन चीजों का न करें लेन-देन, घर मंढरा सकता है संकट


Sachin Kumar

25 December 2024

vastu tips sun: वास्तु शास्त्र के अनुसार हिंदू धर्म में कुछ चीजों को सूर्यास्त के बाद देना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि कुछ चीजों का सूर्यास्त या रात्रि में लेन-देन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही धन हानि होने के संकेत मिलते हैं।

दूध और दही: सूर्यास्त के बाद अपने घर से किसी को दूध या दही नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में संकट आता है। साथ ही दरिद्रता का वास होता है।

नमक: नमक को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे सूर्यास्त के बाद देने से घर की समृद्धि और सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

झाड़ू: हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। साथ ही यह घर की सफाई और समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है। सूर्यास्त होने के बाद किसी को झाड़ू देना अशुभ संकेत देता है।

सरसों का तेल : तेल को नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने वाला माना गया है। सूर्यास्त के बाद इन्हें किसी को न दें।

दान करना: सूर्यास्त के बाद किसी को दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि शाम को या रात्रि के समय दान करने से घर की बरकत चली जाती है।