रोग और उपचार

Pain sign in Cholesterol : इन 3 जगहों पर होने वाले दर्द की वजह है नसों में रूकावट, पहचानिए हाई कोलेस्ट्रॉल के ये संकेत


Manoj Kumar

11 December 2024

Pain sign in Cholesterol : हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो समय पर पहचानने पर ही सही इलाज हो सकता है। यह न केवल शरीर के अंगों, बल्कि नसों को भी प्रभावित करता है।

Pain sign in Cholesterol : हाई कोलेस्ट्रॉल की शुरुआत अक्सर बिना लक्षणों के होती है। इसका असर धीरे-धीरे बढ़ता है और जब इसके लक्षण सामने आते हैं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए, समय रहते इसकी पहचान बहुत जरूरी है।

उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम बेहद जरूरी हैं।

जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा बढ़ने लगती है, तो यह नसों में जमा होने लगता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और शरीर के अंगों तक सही रक्त नहीं पहुंच पाता।

यदि आपके जांघों, कूल्हों और पैरों में लगातार तेज दर्द हो रहा है, तो यह हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का संकेत हो सकता है। यह दर्द शरीर के रक्त प्रवाह के बाधित होने का परिणाम है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हेल्दी एडल्ट्स के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर 200 मिलीग्राम/डीएल तक होना चाहिए। यदि यह 240 मिलीग्राम/डीएल से अधिक हो जाए, तो यह शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की वजह से पेरिफेरल आर्टरी डिजीज (PAD) हो सकता है, जिसमें शरीर के अंगों तक खून का प्रवाह कम हो जाता है। इससे धमनियां सिकुड़ने लगती हैं, और खून का सही प्रवाह रुकता है।

Pain sign in Cholesterol : यदि आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है या आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को लेकर चिंतित हैं, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।