दुर्ग

छत्तीसगढ़ में पड़ेगी भीषण गर्मी


Shradha Jaiswal

9 March 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिन और रात का तापमान हर दिन बदल रहा है। शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। दिनभर तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि फील टेम्प्रेचर 38 जैसा महसूस हुआ।

एक तरफ जहां शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस था, उसमें थोड़ी तेजी आई और पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, मध्य छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ सकता है, वहीं अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी संभावित है।

उत्तरी हवा का घटक कमजोर होने पूर्वी हवा का घटक प्रबल होने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 13 मार्च तक वृद्धि होने की संभावना बन रही है। जिले में इस अवधि में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके अलावा 13 मार्च को दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। 15 मार्च के बाद रात का न्यूनतम तापमान धीरे गति में हर दिन बढ़ेगा।