शिक्षा

IPS से IAS बने UP के आदित्य, जानिए इनकी 5 खास बातें


Shambhavi Shivani

4 November 2024

आदित्य लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने IPS से IAS बनने का सफर तय किया है। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी।

UPSC CSE 2023 Result में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप रैंक हासिल किया था। आदित्य अपने तीसरे प्रयास में IAS बने।

वे हमेशा से IAS बनना चाहते थे। यही कारण था कि नौकरी लगने के बाद भी उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

आदित्य श्रीवास्तव वर्ष 2022 में IPS सेवा के लिए चुने गए थे। लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि वे IAS कैडर में जगह बना सकते हैं।

आदित्य ने एक बार फिर जी तोड़ मेहनत की और वर्ष 2024 में उनका चयन IAS सेवा के लिए हुआ।

वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 55.3K फॉलोअर्स हैं। आदित्य ने UPSC CSE की परीक्षा में कुल 1099 अंक में से लिखित परीक्षा में 899 अंक और इंटरव्यू में 200 अंक हासिल किए थे। उन्होंने UPSC परीक्षाओं के पिछले पांच सालों में सबसे हाई स्कोर हासिल किया है।