शिक्षा

BBA के बाद ये कोर्स करना होगा बेस्ट, लाखों में मिलती है सैलरी


Anurag Animesh

29 March 2025

12वीं के बाद कई छात्र इस संशय में रहते हैं कि आगे की पढ़ाई के लिए उनको कौन सा कोर्स चुनना चाहिए।

अधिकतर छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल में आगे बढ़ते हैं, तो कई छात्र मैनेजमेंट में करियर बनाने की सोचते हैं।

मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए 12वीं के बाद BBA कोर्स करना बढ़िया ऑप्शन है।

BBA(Bachelor Of Business Administration) तीन वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसमें मैनेजमेंट की बारीकियों को सिखाया जाता है।

लेकिन एक अच्छी नौकरी पाने के लिए BBA के साथ ही मास्टर डिग्री लेना भी जरुरी होता है।

मास्टर डिग्री लेने पर युवाओं को अच्छी सैलरी की नौकरी मिल जाती है।

BBA के बाद अधिकतर छात्र MBA की डिग्री हासिल करते हैं। जो एक बढ़िया ऑप्शन है।

MBA करने के बाद मैनेजमेंट के फील्ड में अच्छी सैलरी पर बढ़िया नौकरी पाई जा सकती है।

साथ ही BBA के बाद टेक्नोलॉजी के फील्ड में नौकरी पाने के इच्छुक युवा MCA जैसे कोर्स को भी चुनते हैं।

साथ ही किसी और फील्ड में करियर बनाने के इच्छुक युवा उस फील्ड में भी मास्टर डिग्री हासिल कर सकते हैं।