शिक्षा

Best MBA Colleges: यूपी का ये एमबीए कॉलेज हैं बेस्ट, कर ली पढ़ाई तो सेट हो जाएगी लाइफ


Shambhavi Shivani

11 December 2024

इन दिनों मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा MBA का क्रेज भी बढ़ रहा है।

कई बार तो छात्र बीए, एमए करने के बाद और बहुत सारी डिग्री हासिल करने के बाद भी अपने स्क्लिस को बढ़ाने के लिए MBA करते हैं।

अब के समय MNC में एमबीए करने वालों की काफी डिमांड है। इन्हें शानदार पैकेज ऑफर किया जाता है।

एमबीए करने के लिए अच्छा कॉलेज तलाशना चुनौती भरा काम है।

ऐसे में आज हम आपको उत्तर प्रदेश (UP Best MBA Colleges) के बेस्ट एमबीए कॉलेज के बारे में बताएंगे।

IIM Lucknow- आईआईएम लखनऊ देश के टॉप MBA Colleges में से एक है। NIRF Ranking 2023 में आईआईएम लखनऊ ने 6वीं रैंक हासिल की है। आईआईएम लखनऊ में एमबीए की फीस टोटल 19 लाख रुपये के करीब है।

IIT Kanpur- आईआईटी कानपुर भी देश के टॉप MBA Colleges में शामिल है। यह यूपी का दूसरा सबसे अच्छी रैंक वाला मैनेजमेंट कॉलेज है।

Aligarh Muslim University- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ने NIRF Ranking 2023 में नौवां स्थान हासिल किया है। ये कॉलेज मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए यूपी में जाना जाता है।