किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद कई छात्रों के मन में मास्टर के विषय को लेकर दुविधा रहती है।
मास्टर करने के बाद अधिकतर छात्र नौकरी के लिए जाते हैं, इसलिए मास्टर के लिए बेहतर विषय का चुनाव बहुत जरुरी हो जाता है।
हम आपको B.com के बाद मास्टर के लिए कुछ बेस्ट कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
B.com करने के बाद छात्रों के लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन CA(Chartered Accountant) करना है। CA की डिमांड दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
CA करने के बाद बढ़िया नौकरी के साथ ही हर महीने की सैलरी भी लाखों में होती है। अनुभव होने के बाद सालाना सैलरी 20 से 25 लाख हो जाती है।
B.com एक बिजनेस से संबंधित कोर्स है। इसलिए B.com करने के बाद MBA करना भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
MBA करने के बाद बढ़िया नौकरी अच्छी सैलरी पर मिल जाती है। टॉप MBA कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद सैलरी करोड़ों में भी मिलती है।
वैसे देखा जाए तो MBA की औसत सैलरी 8 से 12 लाख सालाना होती है। अनुभव के साथ सैलरी में भी इजाफा होता है।
कॉमर्स के क्षेत्र में और आगे बढ़ने के लिए M.COM भी एक ऑप्शन हो सकता है। इससे अकादमिक क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है।
M.COM के बाद टीचिंग एक बढ़िया ऑप्शन युवाओं के पास होता है।