शिक्षा

लौह पुरुष का बचपन: स्कूल में शिक्षकों से ले लिया था लोहा


Shambhavi Shivani

30 October 2024

गुजरात में जन्मे सरदार वल्लभभाई पटेल को नए भारत का शिल्पकार कहा जाता है। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। आइए जानते हैं उनसी जुड़ी कुछ रोचक बातें।

लौह पुरुष के नाम से जाने जाने वाले पटेल हमेशा से लोहा लेने वाले स्वभाव के थे। उनके स्कूल से जुड़ा एक किस्सा काफी मजेदार है।

उन दिनों स्कूल में वल्लभभाई पटेल प्राइमरी स्कूल में पढ़ते थे। तब स्कूल में ऐसा नियम था कि छात्रों को किताबें और पेंसिल शिक्षकों से खरीदनी पड़ती थी।

पटेल को ये बात पसंद नहीं आई। उन्होंने अपने साथ के बच्चों को इकट्ठा किया और स्कूल में आंदोलन कर दिया।

6 दिन तक चले आंदोलन के बाद स्कूल प्रशासन को झुकना पड़ा और ये नियम हटा लिया गया।