शिक्षा

दिल्ली CM से भी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं ये दो मंत्री | Delhi CM


Shambhavi Shivani

20 February 2025

दिल्ली को अपनी चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही हैं। बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री चेहरा चुना है।

दिल्ली की नौवीं और चौथी महिला मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगी।

रेखा गुप्ता के कैबिनेट में कोई 12वीं पास तो कोई पोस्ट ग्रेजुएट है। लेकिन सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है? आइए, जानते हैं

आशीष सूद- जनकपुरी से विधायक आशीष सूद कैबिनेट के मंत्री बनाए गए हैं। आशीष सूद की पढ़ाई दिल्ली से हुई है। उन्होंने Delhi University के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की है।

मजिंदर सिंह सिरसा- राजौरी गार्डन से विधायक मजिंदर सिंह सिरसा भी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। सिरसा सिर्फ 12वीं पास हैं।

रविंदर इंद्राज सिंह- रविंदर बवाना से विधायक चुने गए हैं। वह ग्रेजुएट हैं।

कपिल मिश्रा- बीजेपी विधायक कपील ने सोशल वर्क में एमए किया है। कपिल मिश्रा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

पंकज कुमार- भाजपा विधायक पंकज कुमार सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया, बिहार से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) किया है।

प्रवेश वर्मा- प्रवेश वर्मा मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे। वर्मा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, दिल्ली से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बी.कॉम किया और फिर फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दिल्ली से एमबीए की डिग्री ली।