शिक्षा

क्या आप जानते हैं पढ़ने का सही समय कौन सा है? इस गलती को करने से बचें


Shambhavi Shivani

17 October 2024

अक्सर हम सोचा करते हैं कि पढ़ाई करने का सही वक्त क्या है। क्या सुबह उठकर पढ़ना फायदेमंद होता है। क्या रात में देर तक जगने से नुकसान होता है?

कई बच्चों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें सुबह उठकर अच्छा महसूस होता है। वहीं कुछ ऐसे हैं, जिन्हें रात में ही जागना अच्छा लगता है।

विकास दिव्यकीर्ति उर्फ गुरु विकास अक्सर बच्चों को पढ़ाई के सही समय को लेकर टिप्स देते हैं।

उनका मानना है कि यदि किसी छात्र को रात में पढ़ना अच्छा लगता है तो उन्हें रात में ही पढ़ना चाहिए।

वहीं किसी को सुबह उठकर पढ़ना अच्छा लगता है तो वे सुबह उठकर पढ़ें। छात्र अपनी इच्छा अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं।

गुरु विकास ने कहा कि रात में पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिक्कत ये आती है कि वे परीक्षा के दिन सुबह समय से उठ नहीं पाते। उन्होंने इसका समाधान भी बताया।

कहा कि यदि आप रात में पढ़ते हैं तो परीक्षा से 10-15 दिन पहले अपने शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करें और सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। इससे परीक्षा के दिन में आपको उठने में परेशानी नहीं होगी।

वहीं स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों के लिए उन्होंने कहा स्कूल के बच्चे पूरी रात जाग नहीं सकते इसलिए उन्हें सुबह, दोपहर या शाम के समय पढ़ना चाहिए।