शिक्षा

बेटी को विदेश पढ़ने भेजने में डरें नहीं, ये देश हैं सबसे सेफ


Shambhavi Shivani

25 October 2024

बेटी को विदेश पढ़ने भेजने का फैसला लेना महत्वपूर्ण है पर कठिन भी।

अगर आप भी अपनी बेटी को विदेश पढ़ने भेजने का सोच रहे हैं तो इन देशों के बारे में जान लें।

आइसलैंड- यह देश लैंगिक समानता और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। ये देश ग्लोबल पीस इंडेक्स में सबसे ऊपर है।

आयरलैंड- टूरिज्म और उच्च शिक्षा के लिए मशहूर ये देश औरतों के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है।

न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड में लैंगिक भेदभाव को लेकर सख्त कानून है। ऐसे में इस देश को महिलाओं के लिए काफी सेफ माना जाता है।

ऑस्ट्रिया- यह देश भी सुरक्षित देशों में से एक है।

सिंगापुर - यहां के कड़े नियम इस देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाता है।

स्विट्जरलैंड- यहां का क्राइम रेट काफी कम है।

डेनमार्क- डेनमार्क में महिला सुरक्षा और अधिकारों के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं।