होली रंगों का त्योहार है, जिसे भारत में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा दुनियाभर के कई और देश भी हैं जहां होली मनाई जाती है।
हम आपको कुछ ऐसे देशों के नाम बताने जा रहे हैं, जहां होली का त्योहार मनाया जाता है।
पाकिस्तान- 1947 में आजादी से पहले पाकिस्तान भी भारत का ही हिस्सा था। कोई पर्व त्योहार दोनों देश सामान है। इसलिए होली यहां भी मनाई जाती है।
नेपाल- नेपाल में लगभग 80% आबादी हिंदुओं की है। इसलिए नेपाल में होली बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है।
मॉरीशस- मॉरीशस में बहुसंख्यक आबादी भारतीयों की है। इस देश में भी भारतीय जमकर होली खेलते हैं।
बांग्लादेश में हिंदुओं की आबादी काफी है। इसलिए यहां भी होली मनाई जाती है। यहां इसे "डोल जात्रा" या "बसंत उत्सव" के नाम से जाना जाता है।
इसके अलावा कई और देश हैं जहां होली मनाई जाती है। जहां-जहां भारतीय रहते हैं, वहां वे होली का त्योहार मनाते हैं।