भोजपुरी की मशहूर गायिका शारदा सिन्हा इन दिनों चर्चा में हैं। वे साल 2017 से Multiple Myeloma की बीमारी से ग्रस्त हैं।
शारदा सिन्हा को बिहार की स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। उन्होंने छठ गीत, शादी के गीत से लेकर बॉलीवुड के गाने भी गाए हैं।
शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उन्होंने मगध महिला कॉलेज से पढ़ाई की है।
शारदा सिन्हा के पास दो-दो डिग्री हैं। उन्होंने 12वीं के बाद बीएड किया और फिर पीएचडी की डिग्री भी हासिल की है।
इन सबके साथ बिहार की स्वर कोकिला ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी किया है। इस दौरान उन्होंने संगीत के सिद्धांत, इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को समझा। साथ ही मगध महिला कॉलेज और प्रयाग संगीत समिति से भी खास प्रशिक्षण लिया था।