शिक्षा

Sunita Williams को NASA से मिलती है इतनी सैलरी, साथ कई अन्य सुविधाएं


Anurag Animesh

12 March 2025

सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर लंबे समय से अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे हैं, उनकी वापसी भारतीय समानुसार 19 मार्च को सुबह 3 बजे के आस-पास हो सकती है।

Sunita Williams नासा की अनुभवी और कई दशकों से NASA के साथ काम कर रही है।

सुनीता भारतीय मूल की हैं और दुनियाभर में उनका नाम सबसे बढ़िया अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट में लिया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि Sunita Williams की सैलरी कितनी होगी या नासा की तरफ से उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती होगी।

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नासा में अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी उनके अनुभव और पद के अनुसार तय होती है।

NASA में काम करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सैलरी आमतौर पर GS-12 से GS-15 ग्रेड के अनुसार दी जाती है।

उच्च पदों पर काम करने वाले वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्रियों और ज्यादा अनुभव होने के बाद सैलरी और अधिक हो जाती है।

GS-12 ग्रेड के अनुसार यह सैलरी भारतीय रुपया में 50 लाख से शुरू होकर GS-15 ग्रेड के लिए 1.5 करोड़ तक जाता है।

सुनीता विलियम्स का अनुभव और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनकी सैलरी GS-14 या GS-15 ग्रेड के अनुसार लगभग 1.08 करोड़ से 1.3 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तक हो सकती है।

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को सैलरी के अलावा कई अन्य लाभ भी मिलते हैं, जिनमें, बीमा और स्वास्थ्य लाभ, पेंशन योजना, मिशन के दौरान अतिरिक्त भत्ते