देशभर में लाखों युवा IAS/IPS बनने का सपना देखते हैं।
सिविल सेवा में भर्ती होने के लिए UPSC की तैयारी कर हजारों छात्र परीक्षा पास भी करते हैं।
लेकिन टॉप रैंक वालों को ही IAS/IPS कैडर मिलता है। उसके बाद के रैंक वाले उम्मीदवारों को IFS, IRS जैसे अन्य सर्विस मिलते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं बिना UPSC क्रैक किये भी IAS/IPS बना जा सकता है।
सिविल सेवा में नौकरी करने के लिए UPSC के अलावा सभी राज्यों के लिए अलग से परीक्षा राज्य करवाता है।
राज्यों के सिविल सेवा परीक्षा से SDM/ASP के पोस्ट में बहाली होती है।
नियम के अनुसार 8 वर्ष तक काम करने के बाद IAS कैडर में प्रमोशन मिलता है।
लेकिन अमूमन 12-15 साल बाद ही किसी को प्रमोशन देकर IAS या IPS बनाया जाता है।
प्रमोशन देने के एक पूरा प्रोसेस हैं, जिसे फॉलो करके ही किसी को IAS या IPS बनाया जाता है।