इंटरव्यू के दौरान हर व्यक्ति चाहता कि वो सामने वाले व्यक्ति पर अच्छा इम्प्रेशन बनाए।
इस दौरान सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें जो आपको प्रोफेशनल बनाए। इंटरव्यू के दौरान क्या बात करनी है ये बहुत अहम बात होती है।
आज हम आपको ऐसे शब्द बताएंगे जिनका इस्तेमाल करने से इंटरव्यू ले रहा शख्स आपको होशियार और स्मार्ट समझेगा।
सबसे पहले तो इंटरव्यू पैनल में बैठे सभी सीनियर्स को ग्रीट करें।
इंटरव्यू लेने वाले को आपके ऊपर भरोसा हो, इसके लिए इंटरव्यू के दौरान आप ‘I can and I will’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करें।
वहीं अगर आपसे कोई गलती हो जाए या किसी सवाल का जवाब नहीं आता हो तो ‘सॉरी सर’ या ‘सॉरी मैम’ बोलकर बात को खत्म करें।
वहीं रिस्क लेने की बात आए तो ‘Pragmatic’ शब्द का इस्तेमाल करें। इसका मतलब होता है प्रैक्टिकल होकर समझदारी से सोचना।