प्रयागराज में हुए महाकुंभ में IIT Baba नाम से एक युवक ने खूब सुर्खियां बटोरी।
IIT Baba का असली नाम अभय सिंह हैं। अभय सिंह महाकुंभ के शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर छाएं हुआ हैं।
दरअसल, उनका एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया कि वो IIT Bombay से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर चुके हैं।
IIT Bombay से इंजीनियरिंग करने के बाद बाबा बनने के कारण लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब देखा और सुना।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि IIT Baba उर्फ अभय सिंह ने 10वीं और 12वीं में कितने अंक हासिल किये थे।
मीडिया में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अभय सिंह ने 10वीं में 93% अंक हासिल किये थे। वहीं 12वीं में भी IIT Baba ने 92% से ज्यादा अंक प्राप्त किये थे।
उनके माता-पिता चाहते थे कि वो आगे चलकर IAS की परीक्षा पास करें।