कई मेडिकल पढ़ने वाले छात्रों का सपना MBBS की डिग्री हासिल करना होता है।
लेकिन कम सीटें और परीक्षा में चयन नहीं होने कारण कई छात्रों का यह सपना अधूरा रह जाता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि MBBS के अलावा कई और मेडिकल कोर्सेज या सर्टिफिकेट कोर्सेज हैं, जिन्हें करने से अच्छी सैलरी की नौकरी पाई जा सकती हैं।
हम आपकों कुछ ऐसे ही सर्टिफिकेट कोर्सेज के बारे में बताने जा रहे हैं।
Certificate In Medical Lab Technology: मेडिकल टेस्ट और उससे जुड़ी मशीन और टेक्नोलॉजी को समझने के लिए यह कोर्स किया जाता है।
Certificate In General Duty Assistance: मरीजों की देखभाल और बेसिक मेडिसिन के लिए यह कोर्स को करना होता है।
Certificate In HIV And Family Education: इस कोर्स में Family Education और HIV Awareness के बारे में बताया जाता है।
Certificate In Dental Care: दांतों की देखभाल और उससे जुड़े इलाजों के लिए यह कोर्स करवाया जाता है।
Certificate In Food And Nutrition: इस कोर्स में डाइट और खान-पान के बारे में पढ़ाया जाता है।