शिक्षा

ये है दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, जानकर होगी हैरानी


Shambhavi Shivani

18 November 2024

संवाद के जरिए ही दो मनुष्यों के बीच भावनाओं का आदान-प्रदान होता है।

संवाद के लिए भाषा सबसे सरल माध्यम है। अपनी भाषा के जरिए मनुष्य न केवल विचारों का आदान-प्रदान करता है बल्कि अपने भाव भी प्रकट करता है।

अलग-अलग क्षेत्र और देश से आने वाले लोगों की भाषा अलग-अलग होती है।

कई सारी भाषाएं ऐसी हैं जो काफी पुरानी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन सी भाषाएं शामिल हैं?

चाइनीज- चीनी भाषा के बारे में कहा जाता है कि वह करीब 3000 साल पुरानी है। इस भाषा को काफी कठिन माना जाता है।

संस्कृत- संस्कृत भाषा को काफी पुरानी भाषा मानी जाती है। कहते हैं जब इंडो आर्यंस भारतीय भूभाग पर पहुंचे तो वे अपने साथ इस भाषा को लेकर आए थे। तब से भारत के लगभग सभी हिस्सों में इस भाषा का इस्तेमाल किया जाने लगा।

तमिल- भारत के तमिलनाडु राज्य व उससे जुड़े क्षेत्रों में बोली जानी वाली भाषा तमिल को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है। भारत के अलावा श्रीलंका के कुछ हिस्सों में भी तमिल भाषा का इस्तेमाल किया जाता है।