अपने पढ़ाने के तरीके को लेकर खान सर सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हैं।
अनोखे टीचिंग स्टाइल और अपने अंदाज से वे स्टूडेंट्स के बीच छा गए हैं।
खान सर के पढ़ाने के तरीके के तो सभी दीवाने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वे खुद कितने पढ़े लिखे हैं।
खान सर ने 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की है। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई यूपी बोर्ड से की है।
स्कूली पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रूख किया।
यहां से उन्होंने BSc में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन करने के बाद खान सर ने जियोग्राफी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
इसके बाद वह मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए गुजरात गए।