शिक्षा

DGP से लेकर SP तक जानिए पुलिस विभाग के इन पदों का फुलफॉर्म


Shambhavi Shivani

29 November 2024

पुलिस विभाग में कई तरह के पद होते हैं। अक्सर आप सुनते होंगे एसपी, डीएसपी, आईजी, डीआईजी, डीजीपी आदि। ये सभी पद अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं पुलिस विभाग के सभी पदों का फुलफॉर्म।

DGP- डीजीपी का फुलफॉर्म डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस होता है। इसे हिंदी में पुलिस महानिदेशक कहते हैं। पूरे राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी डीजीपी पर होती है।

ADGP- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) डीजीपी से नीचे और आईजी से ऊपर का पद होता है।

IG - IG का फुलफॉर्म है Inspector General, जिसे हिंदी में पुलिस महानिरीक्षक भी कहते हैं।

DIG - डीआईजी का फुल फॉर्म है डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल जिसे हिंदी में पुलिस उपमहानिरीक्षक भी कहते हैं।

SSP- एसएसपी का फुल फॉर्म है सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।

SP-  एसपी का फुलफॉर्म है Superintendent Of Police, जिसे हिंदी में पुलिस अधीक्षक कहते हैं।