शिक्षा

पुष्पा या श्रीवल्ली? जानिए कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा


Shambhavi Shivani

5 December 2024

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल आखिरकार सिनेमाघरों में आ चुकी है। मूवी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। आइए, जानते हैं पुष्पा 2: द रूल के एक्टर-एक्ट्रेस कितने पढ़े लिखे हैं।

अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत 1985-1986 में बाल कलाकार के रूप में की थी।

वे फिल्मों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे हैं। उन्होंने चेन्नई के सेंट प्रैट्रिक स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है। हैदराबाद के एसएसआर कॉलेज से BBA की डिग्री हासिल की है।

पढ़ाई से इतर वे स्कूल के दौरान मार्शल आर्ट्स और जिमनास्टिक्स भी सीखा करते थे।

वहीं रश्मिका मंदाना भी पढ़ने में काफी अच्छी थीं। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कुर्ग पब्लिक स्कूल से की थी।

उन्होंने मैसूर के इंस्टीट्यूट्स ऑफ कॉमर्स एंड आर्ट्स में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स में एडमिशन लिया था।

रश्मिका ने जर्नलिज्म, अंग्रेजी साहित्य और साइकोलॉजी में बेंगलुरु के एमएस रमैया कॉलेज से डिग्री हासिल की है।