शिक्षा

 परीक्षा में बैठने से पहले ही कर लिया था फैसला, पहला अटेंप्ट ही होगा आखिरी भी, ऐसी है इस IAS की कहानी


Shambhavi Shivani

28 November 2024

सृष्टि जयंत देशमुख (Srushti Jayant Deshmukh) ने बहुत ही कम उम्र में UPSC CSE परीक्षा पास करके सभी युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है।

सृष्टि मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। वे बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थीं।

उनकी शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। 10वीं में सृष्टि को 10 CGPA और 12वीं में 93 प्रतिशत अंक आए थे। 12वीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान सृष्टि के मन में सिविल सेवा में जाने का ख्याल आया। पहले ही प्रयास में सृष्टि जयंत देशमुख ने परीक्षा पास कर ली।

सृष्टि देशमुख एक शिक्षित परिवार से आती हैं, उनके पिता प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं और मां सुनीता देशमुख निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

IAS सृष्टि ने वर्ष 2018 में परीक्षा पास की थी और 5वीं रैंक हासिल की थी। रिजल्ट आने के बाद कई दिनों तक उनके मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

सृष्टि देशमुख ने यूपीएससी मेंस परीक्षा में 895 और इंटरव्यू में 173 मार्क्स हासिल किए थे। उनके टोटल मार्क्स 1068 थे।