शिक्षा

 बीटेक के ये 6ब्रांच हैं सबसे बेस्ट


Shambhavi Shivani

30 September 2024

भारत में हर साल लाखों युवा इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं। कॉलेज में दाखिला लेने के समय छात्रों के मन में सबसे बड़ी कंफ्यूजन ये होती है कि कौन सा ब्रांच चुनें। सही ब्रांच भविष्य में नौकरी के अवसर खोलता है।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग- आज के समय में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग काफी डिमांड में है। इस ब्रांच में कंप्यूटर विज्ञान, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के डेवलपमेंट आदि के बारे में पढ़ाया जाता है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग- मैकेनिकल इंजीनियरिंग इंजीनियरिंग की सबसे पुरानी और बड़ी शाखाओं में से एक मानी जाती है। इस क्षेत्र में मशीन की बनावट, निर्माण और कामकाज से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग का एक प्रमुख क्षेत्र है, जिसमें हवाई जहाज, अंतरिक्ष यान, उपग्रह, और मिसाइलों से जुड़े विज्ञान के बारे में पढ़ाया जाता है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- यह ब्रांच विद्युत और विद्युत तरंगों के विज्ञान से जुड़ा है। विद्युत के कामकाज के बारे में पढ़ाया जाता है।

बीटेक इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- बीटेक इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक लोकप्रिय इंजीनियरिंग कोर्स है। यह कोर्स छात्रों को गणित, विज्ञान, और इंजीनियरिंग के सिद्धांतों की मजबूत नींव देता है।

न्यूक्लियर इंजीनियरिंग- इस ब्रांच में परमाणु ऊर्जा और विकिरण से जुड़े विज्ञान के बारे में पढ़ाया जाता है। इस ब्राचं में पढ़ने से पहले मैथ्स और फिजिक्स में अपनी पकड़ मजबूत कर लें।