सबसे बड़े देश को हम जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के हिसाब से बांट सकते हैं।
जनसंख्या के लिहाज से चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत नंबर एक देश बन गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्षेत्रफल के लिहाज से कौन सा देश किस नंबर पर है।
क्षेत्रफल के लिहाज से रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। रूस का कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है।
दूसरे नंबर पर कनाडा है। ये देश 9,984,670 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
तीसरे नंबर पर चीन है। चीन का कुल क्षेत्रफल 9,596,961वर्ग किलोमीटर है।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अमेरिका है। अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 9,525,067 वर्ग किलोमीटर है।
पांचवें नंबर ब्राजील है। ब्राजील का कुल क्षेत्रफल 8,515,767 वर्ग किलोमीटर है।
इस लिस्ट में भारत का स्थान सांतवा है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।