जेईई मेन क्लियर करने वाले छात्र NIT में दाखिला ले सकते हैं।
IIT की तरह NIT में भी अच्छी पढ़ाई होती है और यहां का प्लेसमेंट भी अच्छा होता है।
अगर आप भी एनआईटी में दाखिला (NIT Admission) लेने का मन बना रहे हैं तो देखें टॉप 5 NIT के नाम।
NIT तिरुचिरापल्ली- भारत की शीर्ष NIT में से एक है। यहां की ओवरऑल रैंकिंग 9वीं है। यह संस्थान अपने प्लेसमेंट और रिसर्च के लिए जाना जाता है।
NIT कर्नाटक, सुरथकल- यह संस्थान अपने मजबूत फ्रेमवर्क और टीचिंग के लिए जाना जाता है। यह टेक्नोलॉजी इनोवेशन और इंजीनियरिंग शिक्षा में काफी अच्छा है। NIRF Ranking में इसे 17वां स्थान मिला है।
NIT राउरकेला- यह संस्थान अपने पढ़ाई के लिए जाना जाता है। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। इंजीनियरिंग श्रेणी में इसे 19वां स्थान मिला है।
NIT वारंगल- NIT Warangal पुराने और प्रतिष्ठित NITs में से एक है। इस संस्थान का CSE विभाग काफी अच्छा माना जाता है। NIRF रैंकिंग की बात करें तो यह संस्थान इंजीनियरिंग श्रेणी में 21वां और ओवरऑल श्रेणी में 53वां स्थान पर है।
NIT कालीकट- 2024 की NIRF रैंकिंग में इस संस्थान ने ओवरऑल कैटेगरी में 54वां स्थान हासिल किया है। ये भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थान में से एक है।