शिक्षा

IAS बनाने वाले Avadh OJHA खुद कितने पढ़े-लिखे?


Anurag Animesh

2 December 2024

सिविल सर्विसेज की तैयारी करवाने वाले शिक्षक Avadh OJHA सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं।

पढ़ाने के अलग अंदाज को लेकर उनकी वीडियो खूब व्यूज बटोरती हैं।

अवध ओझा फिर से चर्चाओं में आ गए हैं, और इस बार कारण राजनितिक है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि UPSC की तैयारी करवाने वाले शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी मशहूर अवध ओझा खुद कितने पढ़े लिखे हैं?

अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने शुरूआती पढ़ाई यहीं से की है।

अवध ओझा ने 10वीं की पढ़ाई गोंडा के ही स्कूल से की है। उसके बाद 12वीं के लिए उन्होंने फातिमा इंटर स्कूल में दाखिला लिया था।

12वीं के बाद उन्होंने गणित विषय में बैचलर और मास्टर की डिग्री हासिल की। पटना यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी बैचलर और मास्टर की पढ़ाई पूरी की है।

उसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की। कई बार प्रीलिम्स उन्होंने क्लियर किया था। लेकिन मेंस क्लियर नहीं कर पाएं।

UPSC Attempt खत्म हो जाने के बाद उन्होंने UPSC के लिए छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया।