शिक्षा

UPSC Topper IAS आदित्य श्रीवास्तव को मिला UP कैडर, प्रथम प्रयास में पास कर ली थी परीक्षा


Shambhavi Shivani

3 December 2024

UPSC ने UPSC CSE 2023 में चयनित कैंडिडेट्स को कैडर आवंटित कर दिया है।

वहीं IAS आदित्य श्रीवास्तव को यूपी कैडर मिला है। बता दें, यूपी आदित्य का गृह जिला है और वे लखनऊ के रहने वाले हैं। आइए, जानते हैं उनकी सफलता की कहानी

आदित्य ने IPS से IAS बनने का सफर तय किया है। वे बचपन से ही पढ़ने में अच्छे थे। उन्होंने सिविल सेवा में आने से पहले आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी।

उनकी 12वीं तक की पढ़ाई लखनऊ स्थित सीएमएस स्कूल अलीगंज से हुई। आदित्य ने कक्षा 10वीं में 97.8 और कक्षा 12वीं में 97.5 प्रतिशत हासिल की थी।

यही नहीं उन्होंने IIT JEE में भी अच्छा स्कोर किया था और IIT Kanpur में दाखिला लिया।

2022 में उनका चयन UPSC CSE में 236वीं रैंक के साथ IPS सेवा के लिए हुआ था। वहीं आखिरकार वर्ष 2023 में उन्होंने प्रथम रैंक के साथ IAS सेवा हासिल कर ली।