शिक्षा

विराट कोहली या अनुष्का शर्मा, कौन ज्यादा पढ़ा लिखा?


Anurag Animesh

5 November 2024

दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली का आज जन्मदिन है। विराट आज 36 साल के हो गए हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा में कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है।

विराट कोहली की पढ़ाई दिल्ली से हुई है। उन्होंने दिल्ली के ही एक निजी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की है।

खेल में ज्यादा रुचि होने के कारण उन्होंने क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दिया।

विराट के उलट अनुष्का काफी पढ़ी-लिखी है। वो अपने क्लास की Topper रही हैं।

अनुष्का ने बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से शुरूआती पढ़ाई पूरी की है। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने Mount Carmel College से BA में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का ने Economics में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी हमेशा चर्चा में बनी रहती है।