अभी हाल ही में खबर आई कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बना दिया गया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल में क्या अंतर होता है?
आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है।
आर्मी चीफ एक पोस्ट है, जबकि फील्ड मार्शल महज एक रैंक है, जो किसी भी युद्ध में असाधारण प्रतिभा के लिए दी जाती है।
आर्मी चीफ की बात करें तो आर्मी चीफ सेना की सभी गतिविधियों को लीड करता है। जबकि फील्ड मार्शल औपचारिक सम्मान है जो युद्ध के मैदान में अभूतपूर्व नेतृत्व के लिए दिया जाता है।
भारत में अभी तक सिर्फ एक ही इंसान को फील्ड मार्शल का खिताब दिया गया है।
1971 वॉर में पाकिस्तान की बखिया उधेड़ने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को यह खिताब दिया गया था।