शिक्षा

Akhilesh Yadav और Dimple yadav में कौन ज्यादा पढ़-लिखा?


Anurag Animesh

28 July 2025

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

क्या आप जानते हैं कि अखिलेश अपनी पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भी गए थे।

अखिलेश ने प्रारंभिक शिक्षा सैफई और फिर राजस्थान मिलिट्री स्कूल, धौलपुर से हासिल की।

उसके बाद उन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) किया।

इसके बाद, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की University of Sydney से एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

वहीं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने विभिन्न आर्मी स्कूलों से अपनी शुरूआती शिक्षा प्राप्त की, क्योंकि उनके पिता सेना में थे।

उसके बाद डिंपल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन (बी.कॉम) किया।