आप सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए इमोजी का इस्तेमाल करते होंगे।
जब आप किसी से चैट करते हैं तो अपने इमोशन्स बताने के लिए शब्दों की जगह इमोजी का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि इमोजी का रंग पीला ही क्यों होता है? नीला, काला या लाल क्यों नहीं?
इमोजी के रंग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी या सटीक रिसर्च तो नहीं है। लेकिन जानकार इसके पीछे कई कारण बताते हैं।
ऐसा माना जाता है कि इमोजी को व्यक्ति के स्कीन टोन से मिलता जुलता बनाया गया है। किसी खास रंग का इमोजी बनाने पर वो रंग भेद भी लग सकता है। इसलिए पीले रंग को चुना गया।
स्टीकर्स और गुब्बारे वाले इमोजी का रंग भी पीला होता है जोकि खुशी का प्रतीक है।
वहीं इसके पीछे ये तर्क भी दिया जाता है कि हंसता हुआ चेहरा पीले रंग के साथ ज्यादा बेहतर लगता है।