फैशन

Green Outfits For Mehndi: मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट है जाह्नवी कपूर के ग्रीन आउटफिट


Nisha Bharti

30 November 2024

अगर आप अपनी मेहंदी फंक्शन में कुछ खास और स्टाइलिश पहनने का सोच रही हैं तो जानवी कपूर के ग्रीन साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जाह्नवी कपूर का यह साड़ी लुक बेहद ट्रेंडी और फेस्टिव है। जो आपको हर किसी से अलग और खास बना सकता है।

बांधनी साड़ी: जाह्नवी कपूर के जैसे अगर आप पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो बांधनी साड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। इसके रंग और डिजाइन से आपकी पूरी आउटफिट खूबसूरत और खास नजर आएगी। यह साड़ी मेहंदी जैसे फेस्टिव फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।

मिरर वर्क साड़ी: ग्लैमरस और पारंपरिक लुक के लिए जाह्नवी कपूर की तरह मिरर वर्क साड़ी का चुनाव करें। यह लुक आपको सबसे अलग और सुन्दर फिनिश देगा।

फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी: अगर आप कुछ हल्का और रंगीन चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर की यह फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह साड़ी फेस्टिव सीजन के लिए एक बेहतरीन चॉइस है और आपके लुक को फ्रेश और चटकीला बनाएगी।

सेक्विन लहंगा: जाह्नवी कपूर के सेक्विन लहंगे की तरह अगर आप ग्लैमर और शाइन चाहती हैं तो सेक्विन लहंगा ट्राई करें। यह लहंगा न केवल आपके मेहंदी लुक को बेहतरीन बनाएगा, बल्कि आपको एक बिल्कुल अलग और आकर्षक लुक भी देगा।

मल्टीपल शेड साड़ी: जाह्नवी कपूर की तरह मल्टीपल शेड साड़ी के जरिए आप अपनी मेहंदी लुक को और भी खास बना सकती हैं। एक से ज्यादा रंगों का मेल आपके लुक को नया और अट्रैक्टिव लुक देगा।