होली का त्योहार रंगों के साथ स्टाइल में भी खास होता है। अगर आप इस बार व्हाइट ड्रेस पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड की इन हसीनाओं के लुक से आइडिया ले सकती हैं।
मलाइका अरोड़ा: अगर आप हल्का और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो मलाइका की तरह व्हाइट कुर्ती ट्राय कर सकती हैं।
सारा अली खान: अगर आपको कुछ हटकर ट्राई करना हैं तो सारा अली खान की तरह सफेद कुर्ती और पलाजो पहनें। आप इसे रंगीन दुपट्टे के साथ कैरी कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
श्रद्धा कपूर: साड़ी पहनना पसंद है तो इस होली श्रद्धा कपूर की तरह व्हाइट साड़ी कैरी करें। इसे हल्के गहनों और खुले बालों के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
सुष्मिता सेन: इस होली आप सुष्मिता सेन की तरह व्हाइट साड़ी को सिल्वर ज्वेलरी, हल्के झुमके के साथ पेयर कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा: होली फंक्शन के लिए अनुष्का शर्मा का व्हाइट अनारकली सूट एक बढ़िया ऑप्शन है। आप इसे रंगीन दुपट्टे और झुमकों के साथ पहनें।