येलो-ग्रीन साड़ी : शादी के लिए कीर्ति ने येलो और ग्रीन रंग की पारंपरिक साउथ इंडियन साड़ी पहनी, जिसकी ब्लाउज स्लीव्स पर ज्वैलरी जैसी डिजाइन है। आप भी ऐसे साड़ी से खुद को निखार सकती हैं।
पारंपरिक आभूषण: कीर्ति सुरेश पारंपरिक आभूषण में बहुत प्यारी लग रहीं हैं। उन्होंने माथा पट्टी, हेयर पिन, सेप्टम नोज रिंग, गोल्ड नेकलेस और इयररिंग्स कैरी की हैं। आप भी इस तरह की ज्वेलरी में सबसे अलग और ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
सिंपल ग्लैम लुक: कीर्ति ने अपने वेडिंग लुक के लिए सॉफ्ट ग्लैम मेकअप को छोड़कर कोहल आई मेकअप चुना। आप भी अपनी शादी में इस तरह से मेकअप कर खूबसूरत दिख सकती हैं।
ट्विस्टेड ब्रेड हेयरस्टाइल: कीर्ति ने अपने बालों के लिए एक ट्विस्टेड ब्रेड लुक चुना और इसे वाइट गजरे के साथ जोड़ा है। इस तरह की हेयरस्टाइल से आप भी अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
कोहल आई मेकअप: कीर्ति ने डबल कोहल विंग्ड आईलाइनर, नेचुरल मेकअप बेस, ब्राउन पिंक लिपस्टिक और एक पारंपरिक लाल बिंदी के साथ अपने मेकअप लुक को सिंपल लेकिन ग्लैमरस रखा। आप भी इस तरह से आई मेकअप कर खुद को संवार सकती हैं।
रेड साड़ी: अपने दूसरे लुक में कीर्ति ने डीप मारून-रेड साड़ी पहनी है और पोलकी नेकलेस और इयररिंग्स के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दी है। आप भी अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए इस तरह के साड़ी को कैरी कर सकती हैं।