फैशन

Sai Pallavi: साई पल्लवी का सिंपल लुक, कम मेकअप में भी ज्यादा अट्रैक्शन, स्टाइल टिप्स आपके लिए


Nisha Bharti

12 December 2024

Sai Pallavi: साई पल्लवी साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग और सिंपल लेकिन खूबसूरत फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। आप भी इन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन लेकर अपने वार्डरोब को स्टाइलिश बना सकती हैं।

रेड साड़ी: साई पल्लवी लाल रेड में गॉर्जियस दिख रही है। रेड साड़ी का यह खूबसूरत लुक किसी खास मौके के लिए परफेक्ट है। इसे आप गोल्डन ज्वेलरी ोे हल्के लाइट मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

पिंक फ्लोरल साड़ी: साई पल्लवी इस साड़ी में सिंपल पर बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। पिंक फ्लोरल साड़ी में स्लीवलेस ब्लाउज का कॉम्बिनेशन आपको ग्रेसफुल और फ्रेश लुक देगा। आप इसे छोटी बिंदी और नाममात्र मेकअप के साथ प्यारी दिख सकती हैं।

ऑर्गेंजा ब्लू साड़ी: अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो साईं पल्लवी का यह ब्लू साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं। आप इसे नार्मल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

व्हाइट साड़ी: साई पल्लवी व्हाइट साड़ी में सुंदर लग रही हैं। आप इसे सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ कैरी कर सकती हैं।

प्लेन पर्पल साड़ी: साई पल्लवी प्लेन पर्पल साड़ी में सबसे डिफरेंट लग रही हैं। आप इस साड़ी को फ्लोरल मल्टीकलर ब्लाउज और लाइट मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

प्रिंटेड ब्लू अनारकली सूट: साई पल्लवी इस ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं। अगर आप भी एलिगेंट लुक चाहती हैं तो साई पल्लवी का ये प्रिंटेड ब्लू अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। आप इसे मैचिंग शरारा,ओपन हेयर और कम मेकअप में भी सबसे अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं।