फैशन

Sreeleela की ये कलरफुल साड़ी लुक, जो देंगे आपको होली पर फैशन इंस्पिरेशन


Nisha Bharti

5 March 2025

होली का त्योहार रंगों, स्वाद के साथ-साथ फैशनेबल स्टाइल का भी होता है। अगर आप होली पर कुछ नया और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो Sreeleela की ये साड़ी लुक्स आपको परफेक्ट इंस्पिरेशन दे सकती हैं।

कलरफुल साड़ी: अगर आप होली पर पूरी तरह से त्योहार के रंग में ढलना चाहती हैं तो Sreeleela की मल्टी-कलर साड़ी आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसे आप हल्की ज्वेलरी और खुली वेवी हेयरस्टाइल के साथ कैरी करें।

ब्लैक साड़ी: होली की शाम के लिए ब्लैक साड़ी हमेशा एवरग्रीन ऑप्शन होती है। इसे आप स्लीक हेयर और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

प्लेन मेहंदी कलर साड़ी: अगर आपको होली पर सटल और क्लासी लुक चाहिए तो मेहंदी कलर की प्लेन साड़ी परफेक्ट चॉइस होगी। इसे आप गोल्डन एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करें।

प्रिंटेड साड़ी: अगर आप हल्का और कंफर्टेबल स्टाइल चाहती हैं तो फ्लोरल या एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड साड़ी पहनें। इसे ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें और मिनिमल मेकअप रखें।

पीली साड़ी: पीला रंग होली पर बेहद खास होता है। Sreeleela के इस साड़ी के साथ आप सिंपल बिंदी और झुमकों के साथ पेयर कर सकती हैं।