सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए फैशन के साथ आराम भी जरूरी होता है। यहां कुछ ट्रेंड्स हैं जो इस सीजन में आपको गर्म रखने के साथ ही फैशन में भी बनाए रखेंगे।
को-ऑर्ड सेट: सर्दियों में आरामदायक लुक के लिए कृति सेनन की तरह को-ऑर्ड सेट ट्राई करें। यह न केवल स्टाइलिश, बल्कि आरामदायक भी रहता है।
कॉलर स्वेटर्स: सर्दी में कॉलर वाला स्वेटर एक बेहतरीन ऑप्शन है। कैटरीना कैफ के इस लुक से प्रेरित होकर आप भी इसे अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
राउंड नेक स्वेटर: मीरा राजपूत की तरह आप भी राउंड नेक क्रॉप स्वेटर पहन सकती हैं। यह सर्दियों में ट्रेंडी और कंफर्टेबल दोनों रहेगा।
वुलन पोचू: सर्दियों में स्टाइलिश लुक के लिए सारा अली खान जैसा वुलन पोचू लें। यह आपको गर्म रखने के साथ ही एक स्मार्ट लुक भी देगा।
टर्टल नेक स्वेटर: हल्की ठंड के लिए कट स्लीव और सर्दी बढ़े तो फुल स्लीव टर्टल नेक स्वेटर पहनें। जो जैकेट या ब्लेजर के साथ आसानी से पेयर हो जाता है।
हैंडमेड स्वेटर: फैशन चाहे जो हो हाथों से बुने स्वेटर्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। आप अपनी दादी-मम्मी से एक ओवरसाइज स्वेटर बनवाकर आलिया जैसी सुन्दर दिख सकती है।