फैशन

हॉट दिखने के लिए Tripti Dimri की साड़ी से लें इंस्पिरेशन, हर कोई पलट कर देखने को हो जायेगा मजबूर


Nisha Bharti

9 January 2025

Tripti Dimri saree look: बॉलीवुड एक्ट्रेस Tripti Dimri का साड़ी पहनने का अंदाज हर किसी को पसंद आता है। उनकी साड़ियां हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप भी अपनी साड़ी स्टाइल में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो तृप्ति के इन लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

ब्लैक साड़ी लुक: ब्लैक साड़ी हर किसी की फेवरेट होती है। तृप्ति की यह ब्लैक साड़ी आपको स्टाइलिश और क्लासी दिखाएगी। आप इसे स्मोकी आई मेकअप के साथ पहनें। यह साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देंगी।

पर्पल सिल्क साड़ी: शादी या किसी खास फंक्शन में पर्पल सिल्क साड़ी सबसे बढ़िया ऑप्शन है। तृप्ति का यह लुक आपको खूबसूरत और अलग दिखाएगा।

व्हाइट नेट साड़ी: नेट की व्हाइट साड़ी हमेशा खूबसूरत लगती है। तृप्ति का यह लुक आपको ग्रेसफुल और एलिगेंट दिखाएगा। इसे हल्के मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करें।

रेड साड़ी लुक: रेड साड़ी हमेशा ग्लैमरस लगती है। तृप्ति की यह रेड साड़ी आपको अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंट लुक देगी। आप इसे मैचिंग जूलरी के साथ पहनें।

बेबी पिंक साड़ी लुक: अगर आप साड़ी में सिंपल और प्यारा लुक चाहती हैं, तो तृप्ति जैसी बेबी पिंक लाइटवेट साड़ी ट्राई करें। यह डे टाइम इवेंट्स के लिए एकदम सही है।

रेट्रो स्टाइल साड़ी: तृप्ति का रेट्रो लुक क्लासी और अलग दिखता है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप किसी भी पार्टी में सबसे अलग नजर आएंगी। इसे स्लीक हेयरस्टाइल और सिंपल जूलरी के साथ पहनें।