सर्दियों में शादी के फंक्शन के लिए परफेक्ट आउटफिट चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता हैं। वेलवेट आउटफिट्स इस सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के शानदार लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी सर्दियों में एक स्टाइलिश और गर्माहट भरी खूबसूरती पा सकती हैं।
Aditi Rao: अदिति राव हैदरी ने रेड वेलवेट लहंगे को सिल्क दुपट्टे के साथ पेयर किया है, जो उन्हें एक क्लासिक लुक दे रहा है। हैवी ज्वेलरी के साथ इस लुक को और भी ग्रेसफुल बनाया गया है। विंटर वेडिंग फंक्शन के लिए ये परफेक्ट इंस्पिरेशन है।
Divyanka Tripathi: मरून वेलवेट साड़ी में दिव्यांका त्रिपाठी बेहद एलिगेंट लग रही हैं। फैब्रिक की यह साड़ी सर्दियों में स्टाइलिश रहने के साथ-साथ गर्माहट भी देती है। शादी के फंक्शन पर यह लुक आपको एक क्लासी टच देगा।
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ऑरेंज मिक्स कलर वेलवेट शरारा सूट में बेहद कमाल लग रही हैं। यह लुक हल्दी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। आप भी विंटर वेडिंग के हल्दी फंक्शन पर ऐसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
Shilpa Shetty: रेड वेलवेट फैब्रिक लहंगा सेट में शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के फंक्शन पर आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
Mrinal Thakur: मृणाल ठाकुर ने वेलवेट और सिल्क मिक्स अनारकली सूट में चार चांद लगा दिए हैं। उनकी यह ड्रेस एक एलिगेंट और यूनिक लुक देती है। अगर आप कुछ अलग और रॉयल चाहती हैं, तो यह स्टाइल अपनाएं।