डर्टी फ्राइज: यह आहार सॉस, वेगन बर्गर पैटीज और वेगन लार्डन के साथ तैयार किया जाता है। इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है। दिन में यह भी नॉनवेज की तरह लगता है।
टोफू रोस्ट: दिखने में यह किसी जानवर के मांस जैसा होता है, लेकिन इसे मेपल और लहसुन के साथ बनाया जाता है, जो खाने में बेहद लजीज होता है।
वेजिटेरियन वेलिंगटन: यह कई देशों में क्रिसमस के समय खासतौर पर बनाया जाता है। यह डिश पूरी तरह से शाकाहारी होती है और इसे वेजिटेरियन बर्गर भी कहा जाता है।
वेजिटेरियन बीफ स्टू: बीफ सुनकर लोग इसे मांसाहारी समझेंगे, लेकिन असल में यह एक शाकाहारी आहार है। इसे गेहूं और दाल से बनाया जाता है, जो दिखने में मांसाहारी की तरह लगता है।
मशरूम: मशरूम को कई तरह से खाने में उपयोग करते हैं, जैसे शाकाहारी सॉसेज और बेकन। इसे मशरूम और पनीर से बनाया जाता है, जो कि वेजिटेरियन फूड है।
वेजिटेरियन रोस्ट बीफ: यह डिश कई लोगों को कन्फ्यूज़ कर देती है क्योंकि इसकी बनावट एकदम हूबहू मांस की तरह होती है, लेकिन इसे सीतान, छोले और चुकंदर के पाउडर के मिश्रण से तैयार किया जाता है।