फूड

Famous Food Of Uttar Pradesh: लखनवी कबाब से लेकर बनारस की कचोरी तक, उत्तर प्रदेश की 7 शानदार डिश


MEGHA ROY

4 December 2024

मटन कोरमा उत्तर प्रदेश का एक रिच और मसालेदार व्यंजन है, जो खासतौर पर लखनऊ में प्रसिद्ध है। इसमें मटन के टुकड़ों को मसाले और दही के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बहुत ही समृद्ध और जायकेदार होता है।

दाल मखनी उत्तर प्रदेश में बहुत लोकप्रिय है। यह दाल, मक्खन और क्रीम के साथ पकाकर बनाई जाती है, जिससे इसका स्वाद बहुत मलाईदार होता है।

उत्तर प्रदेश का सूजी का हलवा एक प्रमुख मिठाई है, जो खासकर त्योहारों और शादियों में बनती है। यह सूजी, घी, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से बनता है। इसका मीठा स्वाद हर किसी को खींच लगता है।

उत्तर प्रदेश में चाट खासकर कानपुर, वाराणसी, और लखनऊ में बहुत फेमस है। यहां की आलू टिक्की चाट, पापड़ी चाट, पानी पुरी और समोसा चाट का स्वाद अद्भुत होता है। इसका तीखा और चटपटापन काफी लोकप्रिय है।

उत्तर प्रदेश में आलू पराठा नाश्ते के रूप में बहुत लोकप्रिय है। इसमें मसालेदार आलू की स्टफिंग होती है, जिसे ताजे घी में तला जाता है। इसे दही, अचार और मिर्ची के साथ खाया जाता है। यह खासकर सर्दियों में विशेष रूप से बनता है और बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

कचौड़ी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध नाश्ता है। यह मसालेदार आलू या दाल से भरी होती है और इसे गर्मा-गर्म चटनी के साथ खाएंगे तो बार बार खाने का दिल करेगा है। कचौड़ी खासकर बनारस, कानपुर और लखनऊ में बहुत लोकप्रिय है।

लखनऊ का "नवाबी खाना" प्रसिद्ध है, और लखनवी कबाब उनमें से प्रमुख है। इसमें मांस को मसालों के साथ पकाया जाता है।