फूड

Gujarati Food: जाने गुजरात के 5 स्नैक्स जो हैं स्वाद में काफी चटपटे


MEGHA ROY

10 November 2024

शाम की चाय के साथ गुजरात के कुछ चटपटे स्नैक्स

ढोकला: सोडा के साथ मिलाकर घोल बना लें और मिश्रण को फूलने तक भाप में पकाएं। सरसों के बीज और करी पत्ते डालकर इस नरम और स्पंजी स्टीम्ड डिश को बनाएं।

सेव पूरी: एक प्लेट में पूरी से सजाएं और हर पूरी पर एक चम्मच कटे हुए आलू डालें। ऊपर से प्याज, हरी और इमली की चटनी, सेव और चाट मसाला डालकर हल्का नाश्ता बनाएं।

खाकरा सैंडविच: एक खाकर के पर चटनी को लगाएं, दूसरे खाकर में टमाटर कैचप। और दोनों खाकर के बीच में कटे हुए खीरे, कद्दूकस किया हुआ चीज और चाट मसाला डालें। फिर इसे एंजॉय करें सेव और भुजिए से गार्निश करें।

दाबेली: आलू को अच्छे से मैश कर लें और मसाले के लिए फिर इमली की चटनी डालें। दाबेली को और चटपटा बनाने के लिए अनार दाना, मूंगफली और सेव डालें। यह गुजराती टेस्ट पाने के लिए है।

लोचो: बेसन, सूजी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और नमक को पानी के साथ मिलाकर चिकना घोल बना लें। बेकिंग सोडा डालकर भाप में पकाएं। चटनी, सेव और प्याज से गार्निश करें।